Tuesday, May 12, 2026
37.7 C
Bhopal

शराब दुकान खुलने पर अर्थी सजाई, फूंका पुतला

भोपाल के सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी में शराब की दुकान खुलने के विरोध में रविवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए। उन्होंने प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और फिर आबकारी विभाग का पुतला फूंका। उनका कहना था कि पिछले 6 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन विभाग के जिम्मेदारों ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया। मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने पुलिस भी पहुंची।

सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी के लोग लगातार छठवें दिन रविवार को भी शराब दुकान की शिफ्टिंग की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। वे ठीक उस जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां शराब दुकान खोली जाना है। प्रदर्शन कर रहे जीतू मलोटिया और विशाल कुरील ने बताया, प्रदर्शन करने के बावजूद अब तक आबकारी विभाग का अमला मौके पर नहीं आया है।

इसलिए विरोधस्वरुप रविवार दोपहर में इलाके में प्रतीकात्मक रूप से आबकारी विभाग की शव यात्रा निकाली और फिर पुतले का दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाओं ने पुतले को चप्पल-जूतों से भी मारा। साथ ही नारेबाजी की।

3 तस्वीरों में देखें प्रदर्शन…

पुलिस मौके पर पहुंची, समझाइश दी इधर, प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। लोगों का कहना है कि लगातार विरोध के बाद भी दुकान नहीं हटेंगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले लोग धरना, सुंदरकांड का पाठ भी कर चुके हैं।

जनसुनवाई में शिकायत, निराकरण नहीं

सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी के लोग पिछली 3 जनसुनवाई में शराब दुकान को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की भी मांग कर चुके हैं। पिछले दिनों कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अफसरों के पास पहुंची थी। महिलाओं ने जल्द दुकान शिफ्ट नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी।

उनका कहना था कि कई बार शराबी गंदी हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। इसके चलते अब उन्होंने सुंदरकांड, धरना प्रदर्शन शुरू किया।

इन जगहों पर भी विरोध हुआ

  • मालवीय नगर: वार्ड नंबर-34 स्थित मालवीय नगर में नई शराब दुकान खुल रही है। इसके पास ही विधायक रेस्ट हाउस, बिड़ला मंदिर भी है। वहीं, घना रहवासी इलाका भी है। इसके चलते लोग विरोध कर रहे थे। हालांकि, अब दुकान पुरानी जगह पर ही रहेगी। ऐसे में लोगों को बड़ी राहत मिली है।
  • ऋषिपुरम तिराहा: अवधपुरी के इस प्रमुख इलाके में दुकान शिफ्टिंग का मामला जोर पकड़ रहा था। लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे थे। इस दुकान को अब कुछ दूरी पर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। हालांकि, लोग अवैध कब्जे को तोड़ने की मांग कर रहे हैं।
  • डीआईजी बंगला: यहां भी लोग प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि दुकान को अन्य जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। विरोध के बाद यहां से भी दुकान शिफ्ट की जा रही है।
  • बावड़ियाकलां चौक: यहां शराब दुकान खोलने के विरोध में लोग सड़क पर उतर चुके हैं। उनका कहना था कि जिस जगह दुकान खोली जा रही है, उससे सिर्फ 50 मीटर दूर ही अस्पताल और रहवासी इलाका है। वहीं, मंदिर होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
  • पंचशील नगर: रहवासी इलाके में दुकान होने की वजह से कई लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग पर ही दुकान है। इससे शराबी घरों के सामने हुड़दंग करते हैं।
  • बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर): युवा सिंधी मंच के अध्यक्ष जयराम नंदवानी ने भी समाजजनों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर शराब दुकान शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम नगर को शराब मुक्त किया जाए। यहां 3 दुकानें हैं, जो नगर निगम शॉपिंग कॉम्पलेक्स में एसबीआई, डाकघर और निगम जोन ऑफिस के पास है। यहां पर हजारों लोगों का आना-जाना होता है, वे शराबियों से खासे परेशान हैं।

Hot this week

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के...

Topics

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img