Wednesday, September 23, 2026
27.6 C
Bhopal

भोपाल के बैरागढ़ में 19 वर्षीय ऑटो चालक की आत्महत्या, किराए के ऑटो मालिक पर प्रताड़ना का आरोप

भोपाल:

राजधानी के बैरागढ़ इलाके में 19 वर्षीय ऑटो चालक सतीश योगी ने चूहामार दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से सीहोर के ग्राम मंदखेड़ा के रहने वाले सतीश बैरागढ़ कलां में अपनी बहन ज्योति के साथ रहते थे और पिछले सात साल से भोपाल में रहकर ऑटो चला रहे थे, जबकि उनकी बहन कपड़े की दुकान पर काम करती है।

​मृतक की बहन ज्योति ने आरोप लगाया है कि सतीश गांव के रहने वाले देवेंद्र मीणा का ऑटो किराए पर चलाता था। कुछ दिन पहले ऑटो से कुछ रकम गायब हो गई थी, जिसके बाद देवेंद्र और उसके भाई दीपक ने सतीश पर चोरी का आरोप लगाते हुए पंद्रह हजार रुपये लौटाने का दबाव बनाया। आरोप है कि रकम न देने पर दोनों भाई सतीश को लगातार जान से मारने की धमकी देते थे और घर आकर उसके साथ मारपीट भी की थी। परिजनों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र हाल ही में चोरी के एक मामले में जेल से बाहर आया था।

​रविवार रात सतीश चूहामार दवा पीने के बाद घर लौटा था और सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल में पुलिस को दिए गए बयानों में सतीश ने खुद दोनों भाइयों की प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही थी। बैरागढ़ पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और मौके से सुसाइड नोट न मिलने के कारण परिजनों के आरोपों के आधार पर हर एंगल से गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

इंदौर के सुदामा नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

​इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित एक बंद...

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

Topics

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img