Saturday, February 28, 2026
20.8 C
Bhopal

माझीवाला के पास 2 किलो हेरोइन पकड़ी

जिले के श्रीकरणपुर के गांव माझीवाला के पास 17 एस में शनिवार देर रात पुलिस ने दो किलो हेरोइन पकड़ी। यह एक खेत में पड़ी मिली। पुलिस को यह हेरोइन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए ड्रॉप किए जाने की आशंका है। ऐसे में हेरोइन मिलने के बाद देर रात गांव 17 एस और आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को शनिवार रात डीएसटी के जरिए इनपुट मिला था। इस पर कार्रवाई की गई। एसपी के निर्देश पर डीएसपी श्रीकरणपुर संजीव चौहान ने मौके पर पहुंचे और सर्च शुरू की। इस दौरान एक खेत में पैकेट में हेरोइन मिली। इसे कब्जे में लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी कोई व्यक्ति पकड़ में नहीं आया। एसपी गौरव यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि श्रीकरणपुर इलाके में दो किलो हेरोइन बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी जिले में मिली हैं हेरोइन

पिछले दस माह की बात करें तो इस साल दस जनवरी को केसरीसिंहपुर के गांव एक आर में पांच पैकेट में पांच किलो हेरोइन मिली। पंद्रह जनवरी को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छह किलो हेरोन मिली।19 जनवरी को छह किलो हेरोइन ले जा रहे ड्रोन को बीएसएफ ने फायर करके गिरा दिया। बाहर मार्च को गांव मटीलीराठान के चक एक क्यू में किसान कश्मीर सिंह के खेत में छह पैकेट में साढ़े तीन किलो हेरोइन मिली। दो मई को 74 आरबी नहर की पुलिया पर गजसिंहपुर इलाके में दस करोड़ रुपए की हेरोइन मिली। वहीं दस जून को गांव 79 एनपी के खेत में तीन किलो हेरोइन मिली।इसके अलावा भी हेरोइन तस्करी के कुछ मामले सामने आए हैं।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img