Monday, August 31, 2026
24.1 C
Bhopal

एक महीने में 21 हजार यात्री बेटिकट पकड़े

भोपाल रेल मंडल ने अक्टूबर माह में बिना टिकट यात्रा करते 21 हजार 833 यात्रियों को पकड़ा है। इनसे 1.30 करोड़ रुपए किराया और जुर्माना वसूला गया है।

1 से 31 अक्टूबर के बीच भोपाल मंडल ने 42,544 यात्रियों की जांच की थी। जिनसे 2 कराेड़ 29 लाख 57 हजार 700 रुपए का वसूला गया है।

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया-

प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

टिकट चेकिंग का डेटा (अक्टूबर माह)

  • 42,544 यात्रियों से रेलवे 2 करोड़ 29 लाख 57 हजार 700 रुपए का जुर्माना लगाया है।
  • 21,833 बेटिकट यात्रियों से 1 करोड़ 30 लाख 58 हजार 445 वसूला गया।
  • 20,396 यात्री अनियमित टिकट पर यात्रा करते मिले। इनसे 9 करोड़ 83 लाख 6 हजार 625 रु. वसूला गया।
  • 315 यात्री बिना बुक कराए सामान के साथ मिले। 62,630 रुपए वसूले गए।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img