Monday, August 31, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के पीरगेट पर दिखा संदिग्ध जानवर.

भोपाल के घनी आबादी वाले इलाके से एक जंगली जानवर का वीडियो सामने आया है। वीडियो ओल्ड चिरायु यानी पीर गेट के पास स्थित नक्कार खाने के एक खंडहर बताया जा रहा है। जिसको लेकर इलाके के लोगों के अलग अलग दावे हैं। कोई इसे सियार तो कोई लोमड़ी बता रहा है।

एनिमल लवर अयान खान ने बताया कि, यहां मौजूद एक खंडहर में सियार जैसी आकृति का जानवर दिखाई दिया। इलाके के लोगों की माने तो करीब सप्ताह भर से यह यह सियार रात में दिखाई दे रही था। वन विभाग की जांच के बाद ही तय हो पाएगा की यह लोमड़ी है या कोई अन्य जानवर और यह कहां से आया है।

समरधा रेंजर शिवपाल पिपरदे ने कहा कि हम रेस्क्यू टीम भेजकर वहां दिखवाएंगे, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सियार या लोमड़ी में कुछ हो सकता है

ऐनिमल लवर अयान खान ने बताया कि मुझे सूचना मिली थी पीर गेट स्थित नक्कार खाना इलाके में एक सियार घूम रहा है, जिसके बाद हमने यहां आकर देखा तो करीब एक घंटे बाद एक खंडहर में हमें सियार जैसी आकृति वाला जानवर दिखाई दिया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

यहां के लोगों ने मुझे बताया कि पिछले सप्ताह भर से देर रात इलाके में इन्हें घूमते देखे रहे हैं। अयान ने बताया कि इलाके के लोगों में इसको लेकर दहशत है, लोगों ने बताया कि इसने इलाके की दो बिल्लियों को भी मारा है। फिलहाल सूचना दी गई है, अब वन विभाग की टीम का इंतजार है।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img