Friday, April 10, 2026
25.1 C
Bhopal

24 साल के युवक को मारी गोली

ग्वालियर में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से 24 साल के अरेंद्र गौर नाम का युवक घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामदास घाटी स्थित हॉकर्स जोन के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, क्रिकेट खेलने को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच पहले विवाद हुआ। करीब दो घंटे बाद एक गुट के तीन युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दूसरे गुट के युवक अरेंद्र गौर पर लाठी-डंडों से हमला किया और गोली चला दी।

गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान आसू करौसिया, रवि करौसिया और रोहित करौसिया के रूप में हुई है। तीनों ने साथियों के साथ मिलकर अरेंद्र गौर के पेट में गोली मारी, जिसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट के बाद गोली मार दी

घायल युवक अरेंद्र गौर शिवनगर घोसीपुरा, चार मस्जिद के पास का निवासी है, जबकि हमलावर आंसू, रवि और रोहित हॉकर्स जोन क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, जो घटना के बाद से अपने घरों से भी गायब हैं।

अरेंद्र गौर ने बताया कि वह दोस्तों के साथ हॉकर्स जोन के पास क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान आंसू करौसिया वहां आ गया और क्रिकेट खेलने लगा। आगे खेलने के लिए कहने पर उसने विवाद शुरू कर दिया और कुछ देर बाद वहां से चला गया। बाद में वह अपने साथियों के साथ लौटा और लाठी-डंडों से मारपीट करने के बाद गोली मार दी।

बहोड़ापुर थाना के एसआई रामचरण शर्मा ने बताया-

क्रिकेट खेलने को लेकर अरेंद्र गौर और आंसू करौसिया के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आंसू करौसिया अपने साथियों के साथ वापस आया और मारपीट कर गोली चला दी। घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img