Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

28 साल की शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म

खंडवा में एक 28 साल की शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी पिछले 14 महीने से उसे डरा-धमकाकर संबंध बनाता आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसके ड्राइवर पति का गाड़ी मालिक है।

आरोप है कि एक बार वह पति के बारे में पूछने के लिए घर आया और अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। वह तब से कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दें चुका हैं।

घटना पंधाना थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। आरोपी दिलीप कुशवाह निवासी पिपलोद है। पुलिस ने रेप, जान से मारने की धमकी देने सहित एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार किया और शाम के समय कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए हैं।

अफेयर की कहानी सामने आई, पति को जानकारी थी पुलिस जांच के दौरान दुष्कर्म पीड़िता और आरोपी दिलीप कुशवाह के बीच अफेयर की कहानी सामने आई है। इस अफेयर की जानकारी महिला के ड्राइवर पति को थी। जो कि दिलीप की आयशर गाड़ी चलाता था। पति ने दिलीप को दो-चार बार समझाइश दी कि वह उसकी पत्नी का पीछा छोड़ दें।

लेकिन दिलीप कहता रहा कि तू तेरी पत्नी को संभाल। इसी के चलते महिला के पति ने दिलीप के पास काम छोड़ दिया। 15 अक्टूबर के दिन जब दिलीप फिर से महिला के घर पहुंचा तो महिला ने अपने पति को बताया और थाने में शिकायत की।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img