Saturday, October 31, 2026
23.1 C
Bhopal

50 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर के रेट

दिल्ली। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट आज से 50 रुपये महंगा हो गया है। अभी तक उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव के चलते एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई महीनों से राहत मिल रही थी। आखरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे। आज यानी 22 मार्च 2022 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 949.5 रुपये हो गई है। पहले यह 899.50 रुपये थी। अगर कोलकाता की बात करें तो यहां 6अक्टूबर 2021 को 14.2 किलो वाला गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 926 रुपये थी अब आज से 976 रुपये हो गई है। इसी तरह लखनऊ में कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है। पटना में यह 998 रुपये से बढ़कर 1039.5 रुपये हो गई है।

Hot this week

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भोपाल पुलिस ने देखा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की परेड का लाइव प्रसारण

भोपाल, 31 अक्टूबर (विशेष संवाददाता): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई...

भोपाल पुलिस: चार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लंबी सेवाएं पूरी करने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img