Tuesday, September 8, 2026
28.1 C
Bhopal

बिना ओटीपी आए बुजुर्ग के खाते से उड़े 6 लाख, साइबर ठगी का अनोखा मामला

​भोपाल के ऐशबाग इलाके में साइबर ठगों ने बैंक खाते की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक बुजुर्ग के खाते से करीब 6 लाख रुपए पार कर दिए। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर होने के बाद भी पीड़ित के मोबाइल पर एक भी ओटीपी (OTP) नहीं आया।

​पुलिस के मुताबिक, अफकार कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय शरीफ अहमद कुरैशी का आईसीआईसीआई बैंक की अशोका गार्डन शाखा में खाता है, जिससे उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) जुड़ी हुई थी। 4 सितंबर को दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच अज्ञात ठगों ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए उनकी एफडी से तीन बार में कुल 5 लाख 99 हजार 9 रुपए 62 पैसे निकाल लिए।

​पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपना पासवर्ड, पिन या सीवीसी जैसी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की थी। घटना की जानकारी मिलने पर बुजुर्ग ने बैंक से संपर्क किया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस अब बैंक रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह जांच कर रही है कि ठगों ने बिना ओटीपी के इस वारदात को कैसे अंजाम दिया।

Hot this week

इंस्टाग्राम चैट के संदेह में पति ने पत्नी पर किया हमला, बाल काटे; आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर में शक की बीमारी ने एक हंसती-खेलती गृहस्थी...

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img