Sunday, June 21, 2026
33.2 C
Bhopal

फर्जी दस्तावेजों से 70 लाख की ठगी

इंदौर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लेने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने दूसरे शहरों में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने अब तक 60-70 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर और भी जानकारी निकाल रही है।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विजय नगर थाने में शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि अज्ञात लोगों द्वारा फर्जी अकाउंट बनाकर लोन लिया गया था। जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि यह एक बड़ा फर्जीवाड़ा है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक अकाउंट खोले, उनके जरिए लोन लिया और फिर फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में रवि कुमार पाल (32), निवासी नोएडा और देवेंद्र सिंह (30), निवासी मंगोलिया टावर, अंशल टाउन, मेरठ को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने नोएडा में ब्लू स्टार आदि कंपनियों के एसी ठीक करने वाले अनिल चौधरी के नाम पर फर्जी जीएसटी नंबर और गुमास्ता लाइसेंस तैयार किए। इसके आधार पर उन्होंने ब्लू स्टार कंपनी के नाम से बैंक में खाता खुलवाया।

शुरुआत में खाते में नकदी जमा कर उन्होंने अपने और दोस्तों के खातों में उस खाते से नियमित रूप से पैसा ट्रांसफर किया, ताकि यह दिखाया जा सके कि वे ब्लू स्टार कंपनी के कर्मचारी हैं। इस तरह उन्होंने फर्जी सैलरी स्लिप तैयार कर बैंकों को गुमराह किया और पर्सनल लोन व कार लोन लेकर फरार हो गए।

जांच में यह भी सामने आया कि देवेंद्र सिंह ने देव शर्मा के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार कर कोटक बैंक में खाता खुलवाया। उस खाते में भी फर्जी सैलरी दिखाकर IDFC बैंक से 11 लाख रुपए का पर्सनल लोन ले लिया।

दूसरे के आधार से मोबाइल नंबर लिंक कर फर्जी दस्तावेज बनाए

रवि कुमार पाल ने अपने गांव के ही व्यक्ति शैलेश अहिरवार को भरोसे में लेकर उसके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराने के बहाने से अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा लिया। मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद रवि ने ओटीपी के जरिए शैलेश के आधार कार्ड में इंदौर का पता अपडेट करा लिया।

इसके बाद शैलेश अहिरवार के आधार कार्ड का उपयोग करते हुए, अपना फोटो लगाकर शैलेश के नाम से फर्जी पैन कार्ड बनवाया और खुद शैलेश अहिरवार बन गया। आरोपी ने शैलेश के नाम से बैंक खाता खुलवाया और पहले की तरह उसमें फर्जी सैलरी दिखाकर नकली वेतन पर्ची तैयार की। फिर इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर IDFC बैंक से करीब 11 लाख रुपए का लोन ले लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपीगण पहले भी अलग-अलग बैंकों से करीब 50 लाख रुपए के लोन ले चुके हैं। इसी कारण उनके हौसले बुलंद हो गए थे और उन्होंने फिर से बैंक में फर्जी दस्तावेजों के साथ लोन के लिए आवेदन किया। बैंक की स्पॉट विजिट के दौरान संदेह होने पर पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर फेस-2 में...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी को लगाया 5.50 लाख का चूना

​इंदौर। शहर के एक बैग व्यापारी के साथ साइबर...

भोपाल: परिचित ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img