Tuesday, May 12, 2026
36.3 C
Bhopal

9 आईएएस बदले, मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम बदले… सुखबीर सिंह को जिम्मा

प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर शाम 9 सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को बदल दिया गया है। उनकी जगह उद्यानिकी-खाद्य प्रसंस्करण के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। राजन अब प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा और उद्यानिकी-खाद्य प्रसंस्करण होंगे।

इसके अलावा पहली बार मेट्रो में फुल टाइम एमडी की नियुक्ति की गई है। इस साल फरवरी में ही मेट्रो कॉर्पोरेशन में एमडी बने सिबि चक्रवर्ती को हटाकर एस कृष्ण चैतन्य को उनकी जगह लाया गया है। चक्रवर्ती अब खाद्य-नागरिक आपूर्ति में कमिश्नर और डायरेक्टर के रूप में पदस्थ होंगे। वहीं वित्त विभाग में 1996 बैच के आईएएस अमित राठौर को प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे आईएएस मनीष सिंह की जगह लेंगे।

राठौर अब तक कमर्शियल टैक्स के प्रमुख सचिव के साथ कुटीर-ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव थे। फेरबदल के बाद ये जिम्मेदारियां उनके पास बनी रहेंगी। वर्तमान में प्रमुख सचिव वित्त मनीष सिंह एक साल के लिए स्टडी लीव पर लंदन जाएंगे।

Hot this week

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

Topics

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img