Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार (22 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की यह वारदात शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील के पोंचानेर गांव में हुई। मृतका के परिजनों ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही पुलिस ने भी पुष्टि की है। इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। मृतका की उम्र 22 वर्ष के करीब है। मृतका सविता की शादी लगभग 3 वर्ष पहले मध्यप्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार सुबह भेजा जाएगा। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मामला हाई प्रोफाइल परिवार का होने के कारण पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। बता दें कि इंदर सिंह परमार शिवराज सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री है। साथ वह कट्टर हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते है।

करीब 3 साल पहले ही हुई थी शादी

मंत्री परमार के बेटे देवराज और सविता की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। सविता का पीहर (मायका) शाजापुर जिले के ही ग्राम हड़लायकलां गांव में है। बताया जाता है कि घटना के समय मंत्री परमार भोपाल में थे, जबकि बेटा देवराज पास के ही गांव मोहम्मदखेड़ा में एक शादी समारोह में गया हुआ था। घर पर मंत्री परमार की पत्नी और अन्य परिजन थे। घटना शाम साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

Topics

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img