Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

न्यू मार्केट में अतिक्रमण को कंट्रोल करने व्यापारी खुद सफेद पट्टी से तय कर रहे हद

कई दुकानदारों ने घेर रखी है आधी सड़क, रही-सही कसर हॉकर्स कर देते हैं पूरी।न्यू मार्केट को एक बार फिर अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू हुई है। 18 साल में तीसरी बार ऐसा हो रहा है। व्यापारियों ने खुद अपनी हद तय करने के लिए दुकानों के सामने सफेद पट्टी खींचना शुरू कर दिया है। शुरुआत क्वालिटी रेस्टोरेंट से टॉप एन टाउन वाली लाइन से हुई है। व्यापारी अपनी दुकान का सामान इस सफेद पट्टी के भीतर रखेंगे।इस पट्टी के बाहर सामान होने पर नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता सामान जब्त करने और जुर्माना करने की कार्रवाई करेगा। अभी स्थिति यह है कि मार्केट में कुछ दुकानदारों ने आधे से अधिक सड़क घेर रखी है। रही सही कसर हॉकर्स भी पूरी कर देते हैं।नतीजा- न्यू मार्केट में चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष संजय वलेचा ने बताया कि महासंघ के चुनाव के समय ही उन्होंने वादा किया था कि वे दुकानों के बाहर सामान रखने की एक हद तय करेंगे, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को सुविधा हो। यह काम सोमवार से शुरू हो गया है।वीडियोग्राफी कराएं और कोर्ट में चालान पेश करेंवलेचा ने कहा कि उन्होंने निगम प्रशासन को सुझाव दिया है कि न्यू मार्केट में वीडियोग्राफी कराएं और जिस दुकानदार का सामान सफेद पट्टी के बाहर हो, उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करके जुर्माना किया जाए।

Hot this week

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शराब छोड़ने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र के सेमरा में शराब...

Topics

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img