Wednesday, October 7, 2026
32 C
Bhopal

बैंक कैशियर ने सहकर्मी से किया रेप:भोपाल में तीन साल तक शोषण के बाद युवती से बोला- तुम्हारा कैरेक्टर ठीक नहीं

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में बैंक कैशियर ने सहकर्मी युवती के साथ रेप किया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक यौन शोषण किया। अब शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी की सहकर्मी से दोस्ती से पहले दूसरी लड़की से सगाई हो चुकी है। दोनों एक ही बैंक में पदस्थ हैं।जबलपुर की रहने वाली 28 साल की युवती शाजापुर में निजी बैंक में कैशियर है। उसी बैंक में पदस्थ कैशियर मयंक वर्मा से उसकी दोस्ती हो गई। मयंक ने युवती को बताया कि उसकी हाल ही में एक लड़की से सगाई हो गई। उससे वह शादी नहीं करेगा। उसने युवती को शादी का झांसा दिया। मयंक ने कहा कि शादी तुम्हीं से करेंगे। उसने युवती को घर वालों को राजी करने के लिए कहा। युवती का परिवार राजी हो गया।2020 में ट्रांसफर भोपाल हुआइसी बीच, 28 अगस्त 2019 को आरोपी ने उसके साथ रेप किया। यह सिलसिला चलता रहा। इसी बीच वर्ष 2020 में मयंक का भोपाल में ट्रांसफर हो गया। वह अशोका गार्डन इलाके में किराए के कमरे में रहने लगा। युवती का कहना कि वह बैंक के काम से भोपाल आती थी। तब मयंक उसे अपने कमरे में बुलाकर रेप करता था।हाल में युवती ने जब शादी के लिए उस पर दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। मयंक ने कहा कि अब शादी नहीं करेगा। तुम्हारा कैरेक्टर ठीक नहीं है। इस पर लड़की ने उसकी शिकायत अशोका गार्डन थाना पुलिस से कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img