Wednesday, October 7, 2026
32 C
Bhopal

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हो गए। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। घर से करीब 5 किमी दूर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। मूसेवाला खुद थार जीप चला रहे थे। उन पर करीब 30 से 40 फायर किए गए। फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ हुई कि मूसेवाला अपनी सीट से हिल तक नहीं सके।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img