Tuesday, October 6, 2026
30.4 C
Bhopal

हबीबगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार, आरोपी से वाहन चोरी के दो प्रकरण का खुलासा

भोपाल घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31/05/22 को वाहन चैकिंग के दौरान 7 नम्बर चौराहा पर एक काले रंग की बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटर सायकल से एक संदेही व्यक्ति को रोका जिसने पुछताछ मे अपना नाम/पता मीशम उर्फ मेशम अली पिता नासिर अली उम्र 29 वर्ष नि0 म.नं. 130 कासिम मस्जिद के पीछे अमन काँलोनी करौंद भोपाल बताया। संदेही से मोटर सायकल के कागजात पुछे जाने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसने मोटर सायकल को लगभग 5 -6 दिन पूर्व यूनियन बैंक के पास अरेरा कालोनी से चोरी किया है। उक्त टीवीएस अपाचे मोटर सायकल थाना हाजा के अप.क्रं. 282/22 धारा 379 भा.द.वि. से संबधित होने से मोटरसायकल को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा दिनांक 11.05.22 को अप.क्रं. 255/22 धारा 379 भा.द.वि. से संबधित एक्टिवा क्रमाक MP-04-SS-6988, 10 नम्बर मार्केट से चोरी करना स्वीकार करना बताया जाने से आरोपी को उक्त प्रकरण मे फार्मल गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी पूर्व मे वर्ष 2017 मे थाना भिवंडी शहर, जिला ठाणे(महाराष्ट्र) चैन स्नेचिंग के दो अपराधिक प्रकरण मे गिरफ्तार किया जा चुका है। *नाम/पता गिरफ्तारशुदा आरोपीः-* 1- मीशम उर्फ मेशम अली पिता नासिर अली उम्र 29 वर्ष नि0 म.नं. 130 कासिम मस्जिद के पीछ अमन कालनी करौंद भोपाल। उक्त शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर थाना हबीबगंज के वाहन चोरी के 02 प्रकरण का खुलासा करने मे थाना प्रभारी बी.एस. प्रजापति के निर्देशन मे सउनि ओमपाल,सउनि ओम प्रकाश पाठक, प्रआर. विजेन्द्र बरसेना, प्र0आर0 राघवेन्द्र भास्कर, प्र.आर चेतन चौहान ,आर0 कुलदीप लोहिया व आर0 अमित व्यास की सराहनीय भूमिका रही है ।

Hot this week

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

Topics

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img