Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल से मेयर कैंडिडेट रानी विश्वकर्मा ने वापस लिया नॉमिनेशन; नेताओं को भनक तक नहीं

मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी को भोपाल में बड़ा झटका लगा है। यहां से मेयर कैंडिडेट रानी विश्वकर्मा ने गुपचुप तरीके से अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया और ‘आप’ नेताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी। जैसे ही उन्हें नॉमिनेशन वापस लिए जाने की बात पता चली तो वे कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और रानी ने किन आधार पर नॉमिनेशन वापस लिया, यह जानकारी लेने लगे।दिल्ली और पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश के सभी नगर निगम में मेयर कैंडिडेट उतारे हैं। भोपाल से रानी विश्वकर्मा को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया था। रानी ने पति राधेश्याम विश्वकर्मा के साथ 18 जून को नॉमिनेशन जमा किया था और प्रचार में जुट गई थीं। इसी बीच 20 जून की शाम को उन्होंने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया। यह जानकारी मंगलवार दोपहर में ‘आप’ नेताओं को लगी। जिलाध्यक्ष रीना सक्सेना कलेक्टर ऑफिस पहुंची। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे से नाम वापसी के संबंध में जानकारी ली।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img