Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

कांग्रेस कैंडिडेट संतोष कसाना का नॉमिनेशन निरस्त

भोपाल महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष और वार्ड-29 से कांग्रेस की पार्षद कैंडिडेट संतोष कंसाना का नॉमिनेशन निरस्त हो गया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मंगलवार को जाति प्रमाणपत्र को लेकर सुनवाई की और फिर फैसला सुनाया।दो बार की पार्षद संतोष कंसाना का मूल जाति प्रमाण पत्र फरीदाबाद (हरियाणा) का है और यहां माइग्रेशन वाला बना है। जिसे लेकर भाजपा ने आपत्ति की थी। पार्टी का दावा था कि नए नियमों के अनुसार मप्र में ही बना हुआ प्रमाण पत्र वैध होगा। इस मामले में मंगलवार को कलेक्टर ने सुनवाई कर निर्णय लिया। जिसे निरस्त कर दिया गया। एक अन्य का भी नामांकन निरस्त किया गया।इधर, मामले को लेकर कांग्रेसी एकजुट हो गए। बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे थे। बीजेपी की ओर से भी कई नेता पहुंचे। बता दें कि कंसाना दो बार की पार्षद रह चुकी हैं और इस बार मेयर की दावेदार थीं, लेकिन कांग्रेस ने विभा पटेल को टिकट दे दिया। इसके चलते पार्टी ने उन्हें वार्ड 29 से पार्षद का कैंडिडेट बनाया था। नॉमिनेशन निरस्त होने के बाद अब वह चुनाव नहीं लड़ सकेंगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img