Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में BSc स्टूडेंट की हत्या, पेट्रोल डालकर शव जलाया

भोपाल के खजूरी इलाके में गुरुवार को हुई B.Sc. स्टूडेंट की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने ग्वालियर जेल से पैरोल पर बाहर आए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए झूठी साजिश रची और एक बेकसूर शख्स को मारकर उसके शव को जला दिया। वो चाहता था कि पुलिस उसे मरा हुआ समझ ले, इससे वो सजा से तो बच जाएगा और उसे उधारी भी नहीं चुकानी पड़ेगी।

पूछताछ में उसने बताया कि जेल में रहने के दौरान उसने एक कैदी के जरिए 5 लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद से वह कैदी बाहर जाकर परिवार को परेशान करने लगा। इरादा उसे ही मारने का था, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। ऐसे में खुद को मृत घोषित करने के लिए स्टूडेंट को मार डाला। आरोपी को 6 जुलाई को वापस जेल जाना था, लेकिन वह नहीं गया।

ड्यूटी पर नहीं गया, कमरे पर भी नहीं लौटा

मृतक की पहचान अमन दांगी (21) पिता लखन लाल दांगी निवासी सिराड़ी, थाना दोराहा (सीहोर) के रूप में हुई। वो MVM कॉलेज में B.Sc. सेकंड ईयर का स्टूडेंट था और भोपाल के फंदा इलाके की अमलताश कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। पढ़ाई के साथ ही वो साईं ट्रेवल्स में जॉब भी करता था। उसके चचेरे भाई भैयालाल ने बताया कि रविवार को वह भाई के पास रहने आया था। गुरुवार दोपहर अमन ड्यूटी पर नहीं गया। कमरे पर भी नहीं आया। ऐसे में उसे फोन लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।

एक-महीने पहले ही जान-पहचान हुई थी

गुरुवार शाम साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि अमलताश कॉलोनी में रहने वाली अनिता अहिरवार के किराएदार के कमरे से जलने की बदबू आ रही है। जिसके बाद कमरे का ताला खुलवाया तो अंदर अधजला शव पड़ा मिला। शव की पहचान अमन दांगी के रूप में हुई। यह कमरा राघौगढ़ (गुना) निवासी रजत सैनी उर्फ सिद्धार्थ उर्फ माइकल का था। पुलिस ने रजत के बारे में पता किया तो वह नहीं मिला। संदेह होने पर टीमें गठित कीं। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने स्टूडेंट की हत्या की बात कबूल कर ली। एक महीने पहले ही उसकी जान-पहचान अमन से हुई थी।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img