Friday, October 2, 2026
23.2 C
Bhopal

बदनामी के डर से की दोस्त की हत्या:भोपाल में शराब पार्टी के बाद फ्रेंड मचा रहा था हंगामा, नहीं माना तो मार डाला

भोपाल में बस ड्राइवर की मर्डर मिस्ट्री में नया खुलासा हुआ है। ड्राइवर के दोस्त ने मोहल्ले में बदनामी के डर से उसे मार डाला। वह नशे में धुत होकर घर में हंगामा मचा रहा था। यह बात दोस्त को इतनी नागवार गुजरी कि उसने हथेली से बस ड्राइवर का मुंह-नाक दबा दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए मरा हुआ कोबारा सांप उसके शव के पास रख दिया।एडिशनल DCP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि चांदबाड़ी बस्ती, पिपलानी निवासी नवल सिंह उर्फ भारत (43) स्कूल बस का ड्राइवर था। 8 जुलाई की रात उसने बागसेवनिया शराब दुकान में 3 दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। जिसके बाद दो दोस्त तो घर चले गए। देर रात होने से नवल सिंह को जाटखेड़ी में रहने वाले दोस्त संदीप बाघमारे ने कहा कि मेरे घर में सो जाओ। इसके बाद नवल उसके साथ चला गया। अगले दिन सुबह संदीप ने पुलिस को सूचना दी कि नवल की मौत हो गई है। उसने हार्ट अटैक की आशंका जताई।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आया सचपुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस को नवल के बिस्तर के नीचे मरा हुआ कोबरा सांप मिला। पुलिस को लगा कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नवल की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर संदीप को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह तीन दिन से पुलिस को गुमराह कर रहा था। आखिरकार शुक्रवार को उसने हत्या करना कबूल लिया।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img