Saturday, October 3, 2026
26.8 C
Bhopal

MP के 11 नगर निगम के महापौर रिजल्ट:बुरहानपुर में BJP प्रत्याशी माधुरी पटेल 588 वोटों से जीतीं, सिंगरौली में AAP आगे

Bhopal.मध्यप्रदेश में ‘शहर सरकार’ का पहला नतीजा बुरहानपुर से सामने आया। भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 588 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। 6 निगमों में भी BJP बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 3, तो आप 1 सीट पर आगे है। इंदौर, उज्जैन और सतना में कांग्रेस ने अपने विधायकों को मेयर चुनाव में उतारा है। तीनों पीछे चल रहे हैं।

भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय 5541 वोट से आगे चल रही हैं। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 18 हजार वोट से लीड बनाए हुए हैं। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर 25 हजार की लीड लिए हुए हैं। ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार दूसरे राउंड में 7 हजार वोट से आगे हैं। उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार पहले राउंड में आगे रहे, लेकिन दूसरे राउंड से बीजेपी प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने बढ़त बना ली। वे 1158 वोटों से आगे चल रहे हैं। सागर में भी भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 8789 वोट से आगे हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव 19,500 वोट से लीड लिए हुए हैं।

छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी अहाके 58 वोट से आगे चल रहे हैं। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल दूसरे राउंड में 4648 वोट से आगे हैं। सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार 24 हजार वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।

प्रदेश की 11 नगर निगम में मेयर और पार्षदों के लिए काउंटिंग सुबह 9 बजे से जारी है। 11 निगमों में शहरों की सरकार चुनने के लिए 6 जुलाई को वोट डाले गए थे। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। कुछ सीट्स पर आम आदमी पार्टी और AIMIM ने मुकाबले को रोचक बना रखा है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img