Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

29 शहरों में भाजपा, 6 में सिमटी कांग्रेस, वारासिवनी में ‘निर्दलीय’, जानिए कहां से कौन जीता

प्रदेश में नगर सरकार की तस्वीर साफ हो रही है। 36 नगर पालिकाओं के पार्षद कैंडिडेट्स की मतगणना चल रही है। दोपहर 2 बजे तक के रुझानों में 36 नगर पालिकाओं में 29 पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस 6 नगर पालिकाओं में सिमटती दिख रही है। बालाघाट जिले की वारासिवनी में ‘निर्दलीय’ सरकार बन रही है।दतिया, बैतूल, हरदा, राजगढ़, ब्यावरा, शाजापुर, विदिशा, पन्ना, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, अंबाह में भाजपा प्रत्याशी जीत चुके हैं। वहीं सिवनी, उमरिया, लहार, इटारसी, पोरसा, पनागर में कांग्रेस जीत चुकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाली राजगढ़ और ब्यावरा नगर पालिका में कांग्रेस हार गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के प्रभाव वाली लहार नगर पालिका में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई है। यहां सभी 12 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत मिली है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव वाली दतिया नगर पालिका में 36 वार्डो में 32 में बीजेपी प्रत्याशी जीत चुके हैं।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img