Monday, May 4, 2026
37.1 C
Bhopal

65 साल के बुजुर्ग ने दामाद के साथ मिलकर 60 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया

भोपाल में 60 साल की महिला से दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले 65 साल के आरोपी ने 35 साल के दामाद के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह उनसे छूटकर भागी तो आरोपी के बेटे और पत्नी ने महिला से मारपीट की। पुलिस ने दो आरोपियों पर दुष्कर्म और एक महिला समेत दो के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।गुनगा इलाके में रहने वाली 60 साल की महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे के साथ रहती है। रविवार दोपहर में उसका झगड़ा पड़ोस में रहने वाले रामप्रसाद के साथ घर की दीवार को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर लोगों ने उनके बीच समझौता करा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 3 बजे रामप्रसाद फिर से झगड़ा करने लगे। उस दौरान उनका बेटा घर पर नहीं था। विरोध जताने पर रामप्रसाद अपने दामाद बब्लू कुशवाह के साथ घर में घुस आया।उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उनसे छूटकर घर के बाहर आई। यहां पर रामप्रसाद की पत्नी मुन्नी और बेटा चिन्टू मिल गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं उन्होंने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। गुनगा पुलिस के अनुसार देर शाम महिला ने पुलिस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर रामप्रसाद, बब्लू, चिंटू और मुन्नी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Hot this week

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...

हक की लड़ाई: समस्याओं के अंबार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

​भोपाल | अपनी विभिन्न मांगों और प्रशासनिक अनदेखी से...

कार बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, शोरूम मैनेजर पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुरानी कारों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img