Saturday, October 3, 2026
26.5 C
Bhopal

​​​​​​​भोपाल में किराएदार-मकान मालिक, मुरैना में सास-बहू जीतीं:खंडवा में दावेदार थीं 3 बहुएं, टिकट छोटी को मिला, महापौर बन गईं

Bhopal. नगरीय निकाय चुनाव में कुछ रोचक मामले सामने आ रहे हैं। भोपाल के वार्ड 32 से जीतीं भाजपा प्रत्याशी आरती राजू अनेजा हर्षवर्धन नगर के भीष्मकुंज अपार्टमेंट में किराए से रहती हैं। उनके मकान मालिक जगदीश यादव वार्ड 25 से भाजपा से पार्षद चुने गए हैं। जगदीश दूसरी बार के पार्षद हैं। वे पिछली बार भाजपा के बागी होकर चुनाव जीते थे फिर भाजपा में शामिल हो गए थे। मुरैना में सास और बहू दोनों भाजपा की प्रत्याशी थीं, दोनों जीत गईं। खंडवा में तीन बहुएं भाजपा से महापौर के टिकट की दावेदार थीं, टिकट छोटी को मिला और वे जीत गईं।परिवार का वार्ड बना वार्ड नं. 30भोपाल का वार्ड 30 परिवार का वार्ड ही हो गया है। 2010 में यहां से प्रवीण सक्सेना चुनाव जीते, 2015 में उनकी पत्नी सीमा सक्सेना पार्षद बनीं और अब 2022 में फिर प्रवीण जीत गए। प्रवीण कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना के छोटे भाई हैं।टिकट नहीं मिला तो विद्रोहभोपाल के वार्ड 45 से भाजपा की बागी शिखा मोनू गोहल ने भाजपा की वंदना जाचक को हराया। पिछले चुनाव में उनके पति मोनू ने भी बागी होकर चुनाव जीता था। इस बार तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस वार्ड में चुनाव प्रचार किया था।

Hot this week

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img