Monday, May 4, 2026
32.1 C
Bhopal

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भोपाल रेल मंडल ने किए कई कार्यक्रम

  आज *दिनांक 19.07.2022* को 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर *श्रीमान् वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय भोपाल के दिशा निर्देशन में वीडियो एलईडी ट्रक एव आरपीएफ बैंड* के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया प्रागंण में देशभक्ति कार्यक्रम किया गया। *श्रीमान डीआरएम महोदय भोपाल, श्रीमान एडीआरएम महोदया, श्रीमान सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रथम एवं द्वितीय* के नेतृत्व तथा आरपीएफ भोपाल के सभी स्थानीय निरीक्षकों, स्टेशन अधीक्षक भोपाल, जीआरपी निरीक्षक भोपाल तथा बल सदस्यों, रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों की उपस्थिति में *आरपीएफ बैंड दस्ता द्वारा देश भक्ति गीत, संगीत, बजाते हुये मंत्र मुग्ध* किया। *वीडियो वॉल डिस्प्ले के माध्यम से आरपीएफ द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों, जन जागरूकता अभियान* चलाया जा रहा है। *श्रीमान मण्डल रेल प्रबंधक महोदय भोपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर वीडियो वॉल डिस्प्ले को रवाना किया गया।* उक्त LED screen mounted  ट्रक रैली *मण्डल के 25 चिन्हित स्टेशनो* में जाएगी। आज दिनांक 19.07.2022 को *रानी कमलापति , मंडीदीप, ओबेदुल्लागंज, होशंगाबाद इटारसी एवं बनापुरा*  रेलवे स्टेशनों पर जन जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।  रैली के माध्यम से LED Screen पर आरपीएफ के अच्छे कार्यों व उपलब्धियों को दिखाते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसके तहत *रेलवे के नियमों का पालन करने, रेल लाइन क्रॉस नहीं करने, बिना उचित कारण के चैन पुलिंग नहीं करने, रेल लाइन के नजदीक पशुओं को नहीं चराने, चलती रेलगाड़ियों पर पत्थर नहीं मारने, मानव तस्करी, बाल तस्करी* इत्यादि के संबंध में समझाइश देते हुए व पंपलेट बांटते हुए आमजन एवं रेल यात्रियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम दौरान सभी मौजूदगणों को मिठाई वितरित किया गया।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img