Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में VIP और चर्चित वार्डों में जीती कांग्रेस

राजधानी के सबसे VIP और चर्चित इलाके चार इमली और श्यामला हिल्स से एक बार फिर कांग्रेस ने जीत हासिल की। ये पॉश इलाके वार्ड-24 और 46 का हिस्सा है। यहां मुख्यमंत्री, मंत्री समेत सीनियर आईएएस, आईपीएस अफसर रहते हैं, लेकिन बीजेपी यहां से नहीं जीत पाई। उधर, बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ उत्तर विधानसभा में सेंध लगाई और ज्यादातर सीटें जीत लीं।

भोपाल की नई ‘शहर सरकार’ की तस्वीर साफ हो गई है। महापौर बनीं मालती राय रिकॉर्ड वोटों से जीत गईं तो कुल 85 में से 58 पार्षद बीजेपी के चुने गए हैं। कांग्रेस के हिस्से 22 पार्षद ही आए, जो पिछली परिषद की तुलना में 4 कम है। 5 वार्डों में निर्दलियों ने जीत हासिल की। जिनमें 4 तो पूर्व में बीजेपी के समर्थक रहे हैं और टिकट न मिलने की वजह से बागी होकर चुनाव लड़े थे। ऐसे में इस परिषद में भी बीजेपी का पलड़ा भारी हो गया है। बावजूद कुछ वार्ड ऐसे हैं, जिनमें पूरी ताकत लगाने के बाद भी बीजेपी नहीं जीत सकी।

क्यों चर्चा में रहे वार्ड-24 और 46…

वार्ड-24 के श्यामला हिल्स में रहते हैं सीएम-मंत्री

इस वार्ड के पॉश एरिये श्यामला हिल्स में सीएम हाउस है। वहीं, कई मंत्री यहां रहते हैं। इनके अलावा पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बंगले भी है। यहां से कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी शबिस्ता जकी ने 2172 वोटों से जीत हासिल की। इस वार्ड से शबिस्ता 3 चुनाव से जीतती आ रही हैं। साल 2009 में 2200 और 2015 चुनाव से 3200 वोट से जीत हासिल कर चुकी हैं। बीजेपी ने इस बार यहां से जीतने के लिए ऐढ़ी-चोंटी का जोर लगा दिया था।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img