मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव में दूसरे दौर की मतगणना में 40 नगर पालिकाओं की तस्वीर साफ होने लगी है। 21 नगर पालिकाओं में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस 12 नगर पालिकाओं पर बढ़त बनाए हुए है। 7 सीटों पर हार-जीत तय नहीं है। यहां निर्दलियों का पलड़ा भारी दिख रहा है।दंगों वाले खरगोन में ओवैसी की AIMIM को 3 सीटें मिली है। यहां नगर पालिका पर भाजपा ने 19 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को यहां सिर्फ 4 वार्ड मिले हैं। 7 वार्डों में निर्दलीय को जीत मिली है। ।कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की चौरई नगर पालिका में 9 पर भाजपा जीत चुकी है। यहां कांग्रेस 6 सीटों पर सिमटकर रह गई है। रायसेन के वार्ड 15 में भाजपा हार गई है। यहां स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का घर है। नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भी चुनाव हार गईं हैं।




