Saturday, August 15, 2026
24.1 C
Bhopal

कांग्रेस के 3 विधायकों से भारी कैश जब्त:हावड़ा जा रहे थे, JMM महासचिव ने किया था दावा- कई विधायक संपर्क में

कोलकाता पुलिस ने शनिवार रात हावड़ा में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों की गाड़ी से भारी संख्या में नोटों के बंडल बरामद किए हैं। तीनों झारखंड से पश्चिम बंगाल की तरफ की ओर जा रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगारी और राजेश कच्छप की गाड़ी को पांचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया। जांच के दौरान उसमें से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया। कैश कितना है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

तीनों विधायकों को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इरफान अंसारी जामताड़ा के विधायक हैं, नमन विक्सल कोंगारी सिमडेगा के कोलेबिरा और राजेश कच्छप रांची जिला के खिजड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img