Sunday, October 4, 2026
25.3 C
Bhopal

आजादी के अमृृत महोत्सव के उप्लक्ष्य मेें नगरीय पुलिस ने ’’TIRANGA ON BOATS” रैली का किया आयोजन

भोपाल: दिनांक 10.08.2022 – आजादी के अमृृत महोत्सव के उप्लक्ष्य में नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 10.08.22 को एक विषेष तिरंगा अभियान ’’TIRANGA ON BOATS” रैली का छोटे तालाब पर आयोजन किया गया, जिसमें 40 नौकायान खिलाड़ियों ने 40 नौकाओं में झंण्डे के साथ संपूर्ण छोटे तालाब का रैली के रूप में भ्रमण किया गया।

     रैली का नेतृृत्व पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देउस्कर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर द्वारा किया गया। इस संपूर्ण रैली में नगरीय पुलिस भोपाल के पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर समस्त डीसीपी, एसीपी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान के स्तर पर इस कार्याक्रम का आगाज आज दिनांक 10.08.22 को हुआ है। 

      इसी क्रम में कल दिनांक 11.08.22 को समस्त थानो में झंण्डा वंदन कार्यक्रम किया जायेगा तथा थाना प्रभारियों के नेतृृत्व में थाना स्तर पर विभिन्न रैलियां निकाली जायेगी। इसी तरह दिनांक 12.08.22 को *’’TIRANGA ON WHEELS"* के नाम से एक मोटर सायकल रैली निकाली जायेगी, जो कि कमिश्नर कार्यालय से प्रारंभ होकर लालघाटी चैराहे पर समाप्त होगी, जिसमें लगभग 400 पुलिसकर्मी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त दिनांक 13.08.22 को एक विशेष आयोजन महा तिरंगा यात्रा के रूप में रैली निकाली जायेगी, जिसमें करीब 01 हजार के अधिक पुलिसकर्मी एवं सामुदायिक पुलिस कर्मी तथा पुलिस विभाग के साथ काम करने वाले स्टूडेंट्स इंटर्न्स इनमें भाग लेंगे तथा 75 मीटर लम्बा तिरंगा इस यात्रा में लेकर जायेंगे। 75 मीटर तिरंगा का जो महत्व है वह आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रैली शामिल किया जायेगा।

      इसी तरह दिनांक 14.08.22 को पुलिस लाईन गोविंदपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें तिरंगा की थीम में विभिन्न प्रतियोगिता पुलिस परिवार के बच्चों व महिलाओं हेतु आयोजित की जायेगी तथा उसमें भी साज-सज्जा तिरंगा की थीम पर रहेगी। इसी तरह दिनांक 15.08.22 को पुलिस लाईन नेहरू नगर में तिरंगा की थीम पर तिरंगा मेेला आयोजित किया जायेगा तथा सम्पूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृृत किया जायेगा।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img