Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

महाराष्ट्र में 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त:आयकर विभाग की टीम बाराती बनकर पहुंची

महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने 5 बिजनेस ग्रुप्स के ठिकानों से करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की। रेड में इनके यहां से 58 करोड़ रुपए नकद, 32 किलो सोने के आभूषण, 16 करोड़ रुपए के हीरे, मोती मिले। आयकर विभाग की टीम को कैश गिनने में करीब 13 घंटे लग गए। कुछ कर्मचारियों की कैश गिनते-गिनते तबीयत खराब हो गई।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, एसआरजे स्टील, कालिका स्टील, एक को-ऑपरेटिव बैंक, फाइनेंसर विमल राज बोरा, डीलर प्रदीप बोरा के फैक्ट्री, घर और दफ्तरों पर 1 से 7 अगस्त तक यह कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी गुरुवार को मीडिया को दी गई।

पूरी टीम ने बाराती बनकर शहर में एंट्री की। गाड़ियों पर शादी के स्टिकर चिपके थे। कुछ पर लिखा था- दुल्हनिया हम ले जाएंगे। यही कोड वर्ड भी था।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img