Saturday, April 25, 2026
40.1 C
Bhopal

थाना बैरागढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार गंभीर प्रकरणो मे अपराधीयों की धरपकड व उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतू निर्देश प्राप्त हुए हैं ।

इसी तारतम्य मे दिनाँक 31.08.22 को फरियादी जेकी राजपूत पिता रमेश राजपूत उम्र 18 साल निवासी शिव मंदिर के पास संजय नगर बैरागढ भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मै अपने घऱ से झाकी देखने जा रहा था कि बिजली आफिस के पास बूढाखेडा के पास मोहल्ले के चिराग, ध्रुव, अखिलेश व धर्मेंद्र चारो मिले जो पैसा देने की बात व पुरानी रंजिश को लेकर आपस मे कहासुनी हो गई जिस पर से आरोपीयो द्वारा उसे लात घूसो से मारकर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया आरोपी चिराग ने दाये तरफ सीने मे वार किया तथा ध्रुव ने पेट मे दाहिने तरफ चाकू से मारकर प्राणघातक हमला किया जिसकी रिपोर्ट पर थाना बैरागढ में अपक्र 417/22 धारा 307, 34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

घटना गंभीर प्रवृत्ति की होने से सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ भोपाल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह के निर्देशन मे दो टीम गठित कर आरोपीयो की धरपकड हेतु एक टीम मे सहायक उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिह, आर. 3391 अर्जुन , आर. 537 तरूण गौर, आर. 798 श्रवण विश्वकर्मा, आर. 1549 अर्जुन वर्मा व दूसरी टीम मे उनि मिश्रा, उनि सोलंकी, प्र.आर. फिरोज, प्र.आर. मनीष, आर. इमरान व गजराज को रवाना किया गया मुख्य आरोपी चिराग बमरेले पिता राकेश बमरेले उम्र 19 साल निवासी फाटक रोड झुग्गी बैरागढ भोपाल व ध्रुव सरस्वान उर्फ वाल्मिकी पिता सुरेश उम्र 18 साल 06 माह निवासी संजय नगर शिव मंदिर के पास बैरागढ भोपाल की मथाई नगर रेल्वे ट्रेक बैरागढ के किनारे पर होने की मुखबिर की सूचना प्राप्त होने परर घेराबंदी कर पकडा गया घटना के महज 04 घण्टो के भीतर ही आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणो से आलाजरर छुरी/चाकू जप्त किया गया , तथा इसके साथी अखिलेश मेवाडा व धर्मेंद्र नाथ मौका पाकर घर से फरार हो गये जिनकी दबिश व गिरफ्तारी हेतु टीम को लगाया गया है

गिरफ्तार आरोपी-

  1. चिराग बमरेले पिता राकेश बमरेले उम्र 19 साल निवासी फाटक रोड झुग्गी बैरागढ भोपाल
  2. ध्रुव सरस्वान उर्फ वाल्मिकी पिता सुरेश उम्र 18 साल 06 माह निवासी संजय नगर शिव मंदिर के पास बैरागढ भोपाल

फरार आरोपी-

  1. अखिलेश मेवाडा निवासी राहुल नगर बैरागढ भोपाल
  2. धर्मेंद्र नाथ निवासी ओल्ड डेरी फार्म बैरागढ भोपाल

आपराधिक रिकार्ड – आरोपी चिराग के विरूद्ध मारपीट व हत्या के प्रयास सहित कुल 04 अपराध एवं ध्रुव के विरूद्ध 01 प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।

सराहनीय भूमिया- हत्या के प्रयास के आरोपीयो की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी.सिह, सउनि शैलेंद्र सिह, आर. 3391 अर्जुन , आर. 537 तरूण गौर, आर. 798 श्रवण विश्वकर्मा, आर. 1549 अर्जुन वर्मा की मुख्य भूमिका रही ।

Hot this week

अवैध फैक्ट्री पर छापा, जानवरों की चर्बी से बना 3,350 लीटर नकली घी जब्त

​खंडवा। शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने एक...

भोपाल जिला पंचायत: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सम्मान, पर जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी

​भोपाल। राजधानी के जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को...

Topics

अवैध फैक्ट्री पर छापा, जानवरों की चर्बी से बना 3,350 लीटर नकली घी जब्त

​खंडवा। शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने एक...

विदिशा: राजपूत कॉलोनी में आबकारी का छापा, 45 हजार की अवैध शराब जब्त

​विदिशा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल...

5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गुराज गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

​भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता...

थाने में समझौता कर बाहर निकले, 10 मिनट बाद युवक के घर पर कर दी फायरिंग

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img