Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

MP में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड होंगी

MP में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं एक बार फिर बोर्ड होंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शिक्षक दिवस पर सोमवार को कहा कि ये निर्णय निजी और सरकारी सभी स्कूलों में लागू होगा। मंत्री ने यह बात प्रशासन अकादमी में 14 शिक्षकों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में कही। बता दें, आखिरी बार ये परीक्षाएं 15 साल पहले बोर्ड ली गई थीं।

समारोह में दो साल पहले सम्मान के लिए चयनित भोपाल के शिक्षक राधाकृष्णन केशरी को भी सम्मानित किया गया। हालांकि, इसकी जानकारी भी विभाग द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई थी। विवाद में आने के बाद उन्हें वर्ष 2020 में सम्मानित नहीं किया गया था। अंतिम समय में उनका सम्मान रोक दिया गया था।

समारोह में प्राथमिक श्रेणी के 8 और माध्यमिक श्रेणी के 6 शिक्षकों का सम्मान किया गया। भोपाल से सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सुधाकर पाराशर को यह सम्मान मिला। इंदौर से एक भी शिक्षक का चयन नहीं हुआ। वर्ष 2021 में 28 शिक्षकों को सम्मानित किया गया था।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img