Sunday, November 15, 2026
17.1 C
Bhopal

कमलनाथ जी ने स्वीकारा,जनजातीय वर्ग में नहीं बचा कांग्रेस का जनाधार – नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस के पास इतने नेता भी नही बचे कि वह पूरी सीटों पर चुनाव लड़ सके

भोपाल। जय आदिवासी संगठन के लोगों को टिकिट देने वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर आ गए है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इसको लेकर आज कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने यह बयान देकर स्वीकार कर लिया है कि कांग्रेस का का जनजातीय वर्ग में अब आधार खत्म हो चुका है।सच तो यही है कि कांग्रेस आज इस स्थिती में नही बचीं है की वह प्रदेश की पूरी सीटों पर चुनाव भी लड़ सके।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी अब वह खोह तलाश रहे है जहा वह अपनी बची खुची साख बचा सके। इसलिए कभी वह जयस संगठन के जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकिट देने की बात करते है कभी अन्य संगठनों के साथ तालमेल की बात करते है। सच तो यह है कि कमलनाथ जी भी जानते हैं की कांग्रेस का जनजातीय वर्ग में अब कोई आधार नहीं बचा है इसलिए अब वह जयस के सहारे अपनी साख बचाना चाह रहे है।

गृह मंत्री ने कहां कि कमलनाथ जी चुनाव को लेकर दावे भले ही बड़े बड़े कर ले लेकिन कांग्रेस की हालत इतनी खराब हो चुकी हैं कि उनके पास इतने नेता ही नही बचे हे कि वह पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार भी उतार सके। यहीं कारण है कि वह कभी जयस संगठन का मुंह ताक रहे है तो कभी अन्य संगठन का। कांग्रेस कि स्थिती दिनो दिन बिगड़ती ही जा रहीं है।

चीतों पर चित्कार करने वाले रोहंगियाओ पर रहते हैं खामोश

कूनो में अफ्रीकी चीतों के आने पर होने वाले समारोह पर कांग्रेस के विरोध पर गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहां हे कि जब भीं प्रदेश व देश के गौरव की बात होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है। कांग्रेस को महान भारत बदनाम भारत नजर आने लगता है।उन्होंने कहां कि पूरे देश में यह चीते नही है पहली बार प्रदेश में आ रहे है इसलिए यह गर्व का विषय है लेकिन कांग्रेस चीतों पर चित्कार कर रही है लेकिन कभी रोहंगियाओं किं घुसपेठ पर किसी ने आवाज निकलती देखी क्या?
डॉ मिश्रा ने कहा कि दरअसल कांग्रेस को चीतों से चिढ़ नही है प्रदेश को चीतों के आने से जो सम्मान मिल रहा हे उससे उन्हे चिढ़ हो रही है।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img