Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

मुझे आशा है, महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क पीड़ित महिलाओं को राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी : पुलिस आयुक्त

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर ने आज थाना अरेरा हिल्स परिसर में ऊर्जा महिला डेस्क का उद्घाटन किया। उद्घाटन पूर्व थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर, पुलिस उपायुक्त हेडक्वार्टर श्री विनीत कपूर, पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती ऋचा चौबे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश भदौरिया एवं महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी व एनजीओ की महिलाएं मौजूद रही।

पुलिस आयुक्त श्री देउस्कर ने सम्बोधन में बताया कि भोपाल के सभी थानों में पूर्व से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क संचालित है। थाना अरेरा हिल्स नव गठित थाना होने के कारण अभी तक यहां पर ऊर्जा हेल्प डेस्क नही थी, किन्तु शासन के निर्देशानुसार थाना परिसर मे महिला आज ऊर्जा हेल्प डेस्क शुभारंभ की गई। महिला हेल्प डेस्क थाना क्षेत्र व बस्तियों की पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को राहत दिलाने में सकारात्मक सिद्ध होगी ऐसी मेरी आशा है। नव गठित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क में पीड़ित महिलाओं हेतु बैठने की व्यवस्था, पानी, वैटिंग रूम, टॉयलेट आदि सभी मापदंडों से सुसज्जित है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img