Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

देश की सरजमीं पर 8 चीते, PM ने छोड़े

नामीबिया से लाए चीतों ने तीन दिन बाद पानी पीया। शनिवार सुबह पीएम मोदी ने चीतों को कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा, इसके 4 घंटे बाद चीतों को खाना दिया गया। चीतों ने इस दौरान पानी भी पीया। बाड़े में आने के बाद करीब एक घंटे तक चीते सहमे हुए से दिखे। चीते बाडे़ में एक पेड़ के नीचे बैठे रहे। उन्होंने करीब 3 घंटे बाद बाड़े में बने हौद में जाकर पानी पीया। इसके बाद कुछ दूर छलांग भी लगाई। 4 घंटे बाद उन्हें खाना दिया गया। साढ़े 4 घंटे बाद नामीबिया से चीतों के साथ आई विशेषज्ञों की टीम ने 3 बार उनका चेकअप किया।

इससे पहले भारत का 70 साल का इंतजार शनिवार को उस वक्त खत्म हो गया, जब नामीबिया से आए 8 चीतों ने देश की सरजमीं पर पहला कदम रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर 2 चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। रिकॉर्डेड भाषण में PM मोदी ने चीते भेजने के लिए नामीबिया का आभार माना।

पीएम मोदी ने चीता मित्रों से कहा- कूनो में चीता फिर से दौड़ेगा तो यहां बायोडायवर्सिटी बढ़ेगी। यहां विकास की संभावनाएं जन्म लेंगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। PM ने लोगों से अपील की कि अभी धैर्य रखें, चीतों को देखने नहीं आएं। ये चीते मेहमान बनकर आए हैं। इस क्षेत्र से अनजान हैं। कूनो को ये अपना घर बना पाएं, इसके लिए इनको सहयोग देना है।

Hot this week

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

Topics

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img