Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

लोन रिकवरी एजेंट ने गर्भवती को ट्रैक्टर से कुचला

झारखंड के हजारीबाग जिला मुख्यालय से करीब 100 किमी दूर सिजुआ गांव में लोन वसूली करने गए एजेंटों ने किसान की गर्भवती बेटी को ट्रैक्टर से ही कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती चार दिन पहले ही अपने मायके आई थी। पुलिस ने महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। यह घटना गुरुवार की है। लोगों ने फाइनेंस कंपनी के दफ्तर को घेर लिया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

हजारीबाग के सिजुआ गांव निवासी दिव्यांग किसान मिथिलेश प्रसाद मेहता ने महिंद्रा फाइनेंस से 2018 में ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। करीब साढ़े पांच लाख के ट्रैक्टर की किश्तें वे लगातार चुका रहे थे। 1 लाख 20 हजार रुपए की 6 किश्त ही बाकी रह गई थीं। पैसों की कमी के कारण वे इन किश्तों को चुकाने में लेट हो गए। फाइनेंस कंपनी ने बताया कि लोन बढ़कर 1 लाख 30 हजार हो गया है।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img