Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट अधिकारी

Bhopal.आवेदक श्री सिद्धार्थ सक्सेना निवासी जवाहर चौक भोपाल द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को दि. 20/09/2022 को लिखित शिकायत की गई कि उसकी मां श्रीमती नीना सक्सेना जो कार्यालय कार्यपालन यंत्री विद्युत यांत्रिकी कोलार रोड भोपाल में ट्रेसर के पद पर पदस्थ थी जिनका देहांत विगत जून माह में हो गया है । आवेदक ने बताया है कि उसकी मां ने सर्विस रिकॉर्ड में आवेदक को ही नॉमिनी बनाया है । जब आवेदक ने अपनी स्वर्गीय मां के जीपीएफ और अन्य लाभों के भुगतान के लिए कार्यालय कार्यपालन यंत्री विद्युत यांत्रिकी कोलार रोड भोपाल में आवेदन किया तो वहां पदस्थ स्थापना प्रभारी जी. के. पिल्लई ने भुगतान के बदले में आवेदक से 40000 रुपए रिश्वत की मांग की । आवेदक की उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया जो सही पाई गई । अतः आज दि 22/09/2022 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में 10 सदस्यीय ट्रैप दल द्वारा एम पी नगर में मिलन रेस्टोरेंट में आरोपी जी के पिल्लई, पुत्र ए आर पिल्लई उम्र 55 साल स्थापना प्रभारी, कार्यालय कार्यपालन यंत्री, विद्युत/ यांत्रिकी जल संसाधन विभाग कोलार रोड भोपाल को आवेदक से 40000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । कार्यवाही जारी है ।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img