Tuesday, November 17, 2026
25.1 C
Bhopal

अय्याशी का राज न खुले इसलिए की अंकिता की हत्या

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट तोड़ा जा चुका है। इसके बाद लोगों ने उसकी फैक्ट्री में आग लगा दी। इनसेट- मृतक अंकिता।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट ढहा दिया गया है। 19 साल की अंकिता उसके रिसॉर्ट में रिशेप्सनिस्ट थी। पुलिस FIR के मुताबिक रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा करने की धमकी देने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार रात को पुलकित के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया। शनिवार को लोगों ने रिसॉर्ट के पास बनी उसकी फैक्ट्री में भी आग लगा दी।

इस घटना के बाद भाजपा ने पुलकित के पिता विनोद आर्य को पार्टी से निकाल दिया है। वे भाजपा नेता और उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आर्य भाजपा OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और UP के सह प्रभारी भी थे। पुलकित के भाई अंकित आर्य को भी उत्तराखंड OBC कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला हुआ था।

Hot this week

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: महिला को गोली मारने के मामले में कुख्यात मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

भोपाल। टीलाजमालपुरा इलाके में करीब एक महीने पहले महिला...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img