उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शनिवार को इंटर के छात्र ने स्कूल में प्रिंसिपल को गोली मार दी। छात्र ने तीन गोलियां मारी। वह चौथी गोली तमंचे में लोड कर रहा था, तभी फायरिंग की आवाज सुनकर टीचर्स और छात्र आ गए। यह देखकर आरोपी मौके से भाग गया। प्रिंसिपल की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्कूल में मारपीट करने पर आरोपी छात्र को प्रिंसिपल ने डांट दिया था। इसी बात से वह नाराज था।





