Tuesday, May 5, 2026
30.1 C
Bhopal

MPPSC की आयुर्वेद मेडिकल अधिकारी परीक्षा में गड़बड़ी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी की रविवार को आयोजित परीक्षा-2021 में गड़बड़ी का आरोप लगा है। यहां कुछ प्रश्न पत्र के क्रमांक पर व्हाइटनर लगा मिला। इतना ही नहीं सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे। अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत सेंटर प्रभारी से की, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। सोमवार को ग्वालियर में कुछ अभ्यर्थियों ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायतकर्ता डॉक्टर प्रशांत शर्मा ने बताया कि 692 पदों के लिए रविवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 4 हजार 999 अभ्यार्थियों में से 4 हजार 300 ने परीक्षा दी थी। उन्होंने और उनकी पत्नी ने भी परीक्षा दी है। पत्नी का सेंटर ग्वालियर के पदमा कॉलेज में था। वहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इतना ही नहीं सेट ए के पेपर के प्रश्न पत्र क्रमांक पर व्हाइटनर लगा था। परीक्षाथियों ने इसकी शिकायत सेंटर प्रभारी से की, लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं ली।

शर्मा का कहना है कि उनके पास इंदौर और जबलपुर से भी इसी तरह की गड़बड़ी होने के संबंध में कुछ अभ्यर्थियों ने संपर्क किया है। इस तरह के 10 प्रश्न पत्र तो मेरे पास ही हैं। उन्होंने कहा- यह पूरी तरह से गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img