Tuesday, November 17, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल ITI MMS कांड का मुख्य आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

भोपाल के गोविंदपुरा स्थित ITI कैंपस में छात्रा का MMS बनाने वाला मुख्य आरोपी राहुल यादव को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने माना कि उसने ही साथी खुशबू सिंह ठाकुर से कहकर छात्रा का वीडियो बनवाया था। उसका मकसद छात्रा को ब्लैकमेल करना था। उधर इस वारदात के बाद ITI की छात्राएं डरी हुई हैं। 

मैनेजमेंट अलर्ट जरूर है, लेकिन लापरवाही जस की तस है। गर्ल्स वॉशरूम के पास कॉलेज के कॉरिडोर में दीवार पर ‘कॉल बॉय’ से संपर्क करने के लिए फोन नंबर लिखा मिला। यही नहीं, कैंपस में लगे CCTV या तो खराब मिले या फिर उनमें रिकॉर्डिंग नहीं हो रही थी।

आरोपी ने छात्रा का वीडियो डिलीट किया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि उसने मोबाइल से छात्रा के वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर साइबर सेल को दिया है। जिसका डाटा भी रिकवर कराया जा रहा है। इधर, जिला प्रशासन और नगर निगम ने मुख्य आरोपी राहुल यादव का भीम नगर स्थित घर भी तोड़ दिया है। अब तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: महिला को गोली मारने के मामले में कुख्यात मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

भोपाल। टीलाजमालपुरा इलाके में करीब एक महीने पहले महिला...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img