Wednesday, May 6, 2026
35.1 C
Bhopal

हबीबगंज पुलिस ने किया शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

Bhopal.वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा शहर मे लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने व वाहन चोरो को गिरफ्तार करने हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देशो के पालन मे सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज श्री वीरेन्द्र मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी हबीबगंज के नेतृत्व मे थाना हबीबगंज मे एक विशेष टीम का गठन किया गया था। 

            उक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26/09/2022 को मुखबिर सूचना पर 6 नम्बर स्टाँफ से बिना नम्बर की दो अलग-अलग मोटरसायकल पर सवार तीन युवको को हिरासत मे लिया व उनका नाम/पता पुछा तो एक मोटरसायकल पर सवार दो व्यक्तियो ने अपना नाम रहीम मिर्जा व अजहर एवं दुसरी मोटरसायकल पर सवार तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम दानिश बताया गया। पुछताछ मे उक्त तीनो व्यक्तियो द्वारा उनके पास से मिली दोनो स्पलेंडर मोटरसायकल थाना शाहपुरा क्षेत्र से चोरी करना बताया जाने से आरोपियो से दोनो मोटरसायकल अपराध धारा 41(1-4)जा.फौ./379 भा.दवि. मे जप्त कर आरोपियो को थाना लाकर अन्य वारदातो के बारे मे पुछताछ की जाने पर आरोपियो द्वारा थाना शाहपुरा क्षेत्र की वारदातो के अतिरिक्त पिछले दो महिनो मे थाना हबीबगंज क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से 06 मोटरसायकल व एक्टिवा स्कूटर चोरी करने की वारदात स्वीकार किया जाने से आरोपियो के कब्जे से थाना शाहपुरा के अप.क्रं. 91/21 धारा 379 भा.द.वि., अप.क्रं. 491/22 धारा 379 भा.द.वि. से संबधित जप्त किये गये मसरूका सहित थाना हबीबगंज के अप.क्रं. 433/22 धारा 379 भा.द.वि., अप.क्रं. 468/22 धारा 379 भा.द.वि., अप.क्रं. 508/22 धारा 379 भा.द.वि., अप.क्रं. 521/22 धारा 379 भा.द.वि., अप.क्रं. 555/22 धारा 379 भा.द.वि. एवं अप.क्रं. 562/22 धारा 379 भा.द.वि. के कुल 08 अपराधिक प्रकरण का मसरूका कीमती लगभग 5.00 लाख रूपये का जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय आदेशानुसार केन्द्रीय जेल भोपाल मे दाखिल किया गया है।
 
नाम/पता गिरफ्तारशुदा आरोपी-

1.      रहीम मिर्जा पिता फरीद मिर्जा उम्र 27 वर्ष          (व्यवसाय- पेन्टर, हत्या के प्रय़ास व नकबजनी
नि0 म.नं. 05, रंभा नगर, थाना गौतम नगर भोपाल।     सहित लगभग 03 दर्जन अपराधिक प्रकरण)                                                      
2.      दानिश पिता शाहिद उम्र 19 वर्ष                         (व्यवसाय -पंचर की दुकान बलात्कार चोरी सहित
नि0 इन्द्रा सहायता नगर, गौतम नगर भोपाल।         आधा दर्जन अपराधिक प्रकरण)
 
3.       अजहर पिता लतीफ खान उम्र 22 वर्ष             (व्यवसाय – फेरी लगाकर चप्पल बेचना, नकबजनी,        
नि0 झासी(उ.प्र.), हाल- चटाईपुरा भोपाल।        वाहन चोरी सहित लगभग एक दर्जन अपराधिक प्रकरण)
 
उक्त शातिर वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार कर थाना हबीबगंज व शाहपुरा के कुल 08 वाहन चोरी की वारदातो का खुलासा कर चोरी के वाहन कुल मसरूका लगभग 5.00 लाख रूपये जप्त करने मे थाना हबीबगंज टीम थाना प्रभारी मनीष राज सिंह, सउनि मनोज यादव, सउनि ओमपाल, प्र0आर0 राघवेन्द्र भास्कर, प्र0आर0 राजेश तिवारी, प्र0आर0 संतोष कुमार, आर0 अमित व्यास, आर0 शिवेन्द्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही है ।
 
 

Hot this week

भोपाल: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

जादू-टोने के शक में ग्रामीण को नहर में डुबोकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिछिया (मंडला)। मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने एक...

पाइप फैक्ट्री में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में मानवता...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

Topics

भोपाल: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

जादू-टोने के शक में ग्रामीण को नहर में डुबोकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिछिया (मंडला)। मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने एक...

पाइप फैक्ट्री में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में मानवता...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img