Tuesday, November 17, 2026
24.1 C
Bhopal

राजधानी के वाल्मी गेट पर टाइगर की वॉक:गेट के पास बैठा, फिर पहाड़ी पर घूमने लगा

राजधानी भोपाल की वाल्मी पहाड़ी पर एक बार फिर बाघ का मूवमेंट देखने को मिला। बुधवार रात 8 बजे टाइगर पहले वाल्मी गेट पर कुछ देर बैठा रहा। फिर पहाड़ी पर वॉक करने लगा। एक घंटे तक उसकी वॉक जारी है। बाघ मित्रों ने बताया, दो दिन पहले कलियासोत डैम और पहाड़ी किनारे इसी टाइगर का मूवमेंट था। यह पिछले दो-तीन महीने से यहां घूम रहा है। अच्छी बात ये है कि टाइगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

बाघ मित्र राशिद नूर ने बताया, वाल्मी के गेट पर बाघ घूमता रहा। इसके साथ ही पहाड़ी पर भी वह चहल-कदमी करता रहा। उन्होंने बताया, आसपास के इलाकों में शोर की वजह से बाघ बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, वाल्मी की पहाड़ी का पूरा एरिया बाघ की टेरेटेरी है। वे यहां घूमते रहते हैं। इनकी वजह से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

दो दिन पहले भी दिखा था मूवमेंट
बाघ का दो दिन पहले भी मूवमेंट देखने को मिला था। कलियासोत डैम किनारे वाल्मी के पहाड़ी क्षेत्र में घूमते देखा गया था। जिसके बाद राहगीरों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया था।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img