Wednesday, September 2, 2026
23.1 C
Bhopal

महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा एवं सायबर सुरक्षा हेतु शक्ती समिति की चयनित महिलाओं को नगर रक्षा समिति में जोड़ा जाएगा

महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं सामुदायिक पुलिसिंग में नगर रक्षा समिति की महिलाएं निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं सामुदायिक पुलिसिंग के मद्देनजर व नवरात्रि पर्व व दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आज पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर द्वारा नगर रक्षा समिति व शक्ती समूह की बैठक ली गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए डीसीपी श्री कपूर ने बताया कि शक्ती समिति की चयनित महिलाओं को नगर रक्षा समिति में जोड़ा जाएगा, चूंकि नगर रक्षा समिति में महिला सद्स्य की संख्या काफी कम है, इसीलिए हर थाना क्षेत्रों में रक्षा समिति में महिलाओं को जोडना अनिवार्य है। इसके लिये आगामी माह मे बैठक आयोजित की जायेगी, जिसके तहत नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग सुदृढीकरण माह मनाया जाएगा। इस सम्बंध में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सभी जोन को निर्देशित किया जा चुका है। साथ ही सभी से सुझाव आमंत्रित किये गये है। सभी एसीपी को अपने थाना क्षेत्रों में नगर रक्षा समिति को सक्रीय करने व नए सदस्यों को समिति में जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। नवरात्रि पर्व व दशहरा पर्व के सम्बंध में तैयारियों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img