Thursday, May 7, 2026
37.1 C
Bhopal

भोपाल पुलिस के गरबे का भव्य आयोजन, देखें वीडियो

पुलिस विभाग की ओर से इस वर्ष पुलिस वेल्फेयर के तत्वाधान में डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना के विशेष निर्देश पर पुलिस परिवारों के कल्याण हेतु एक भव्य गरबे का आयोजन किया गया। दिनांक 1 व 2 अक्टूबर को संचालित होने वाले इस गरबे की व्यवस्था भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की डीआरपी लाईन ग्राउंड मे की गई थी।

परेड ग्राउंड को भव्य रूप से गरबा स्थल के रूप में परिवर्तित किया गया, जिसमे पुलिस परिवार के सद्स्य को आमंत्रित किया गया, जिन्हे विगत 2 ह्प्ताह गरबे का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। श्रीमती प्रियंवदा सक्सेना जो कि पुलिस महानिदेशक श्री सक्सेना की धर्मपत्नी है तथा पुलिस वेल्फेयर सोसाइटी की संरक्षिका भी है, उन्होँने विशेष रूप से रुचि दिखाते हुए इस सम्पूर्ण गरबा कार्यक्रम की परिकल्पना की तथा DRP LINE मे, 23वी, 7वी व 25वी वाहिनी में 4 ट्रेनिंग केम्प आयोजित किये, जिसमे पुलिस परिवार के सदस्यों ने भाग लिया तथा 500 महिला/बालिका प्रतिभागियों ने आज पुलिस लाईन नेहरु नगर मे एक भव्य गरबे मे शिरकत की।

इस भव्य गरबे का शुभारंभ डीजीपी श्री सक्सेना के करकमलो द्वारा अम्बे मां की आरती के रूप मे हुआ। इसमे पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी रिटायर्ड DGP श्री ऋषि कुमार शुक्ला, DGP लोकायुक्त श्री मकवाना, DGP EOW श्री अजय शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने परिवार के साथ उपस्थित थे।

पुलिस कर्मियों को त्यौहार के दौरान अमूमन ड्यूटी करनी पडती हैं और उनके परिवार उनसे अपेक्षित रह जाते है कि वे सार्वजनिक समारोह मे भाग लें व मनोरंजन वाले कार्यक्रमों मे भाग लेने से वंचित रह जाते है। एक संरक्षक की भूमिका निभाते हुए DGP श्री सक्सेना द्वारा पुलिस परिवारों के लिये ये नवाचार किया गया, ताकि पुलिस परिवार भी आम नागरिकों की तरह इस त्यौहार के परिदृश्य में हर्सोल्लास से भाग ले सके।

श्री सक्सेना ने एक अभिभावक के रूप में सबको नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं व शुभ संदेश प्रदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या मे वरिष्ठ अधिकारी अपने कर्मचारियों का प्रोत्साहन करने के लिये वहां उपस्थित रहे तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम मे भाग लिया। गरबा स्थल पर पुलिस परिवार के लोगों ने खानपान/व्यंजनों के स्टॉल लगाये तथा यहां पर एक मेले के रूप मे सभी ने शामिल होकर हर्सोल्लास से इस कार्यक्रम का आनंद लिया।

Hot this week

एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, PMO के दखल के बाद जांच शुरू

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...

Topics

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img