Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के मैनिट में जंगली जानवर का मूवमेंट:दो गायों को पंजे मारे

राजधानी भोपाल के बीचोंबीच एक बार फिर जंगली जानवर का मूवमेंट सामने आया है। मैनिट (मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में रात में कुछ स्टूडेंट्स ने जानवर को देखा। जानवर ने गाय को शिकार बनाने की कोशिश की। पीठ पर पंजे के निशान मिले हैं। पंजों के निशान से जानवर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जानवर टाइगर और तेंदुआ दोनों में से एक हो सकता है। एहतियातन कैम्पस में स्टूडेंट्स के घूमने पर रोक लगा दी गई है और उन्हें हॉस्टल में ही रहने को कहा गया है। इधर, वन विभाग लगातार सर्चिंग करने में जुटा है। ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। दैनिक भास्कर की टीम जब मैनिट में पहुंची तो स्टूडेंट्स में जानवर का खौफ देखा गया। वह समूह में घूम रहे थे। सभी हॉस्टल कैम्पस के गेट बंद कर दिए और गार्ड तैनात हैं।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img