Friday, September 4, 2026
21.1 C
Bhopal

थाना निशातपुरा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण एवं की गई कार्यवाही-  दिनांक 06.10.22 को रात्रि करीब 02-03 बजे म.न.188 गली न.02 कृषक नगर कालोनी करोंद मे फरियादी  नर्मदा प्रसाद के घर मे किराये से प्रकाश अहिरवार एवं उसका साला रामबाबू रात्रि मे दोनो पार्टी करने की बात को लेकर झगडा कर रहे थे तो मकान मालिक फरियादी नर्मदा प्रसाद ने दोनो को समझाया जो नही माने तभी चिल्ला चोट की आवाज सुनकर घर के सामने रहने वाले पडोसी सरदार सिंह भी आ गये और समझाने का प्रयास करने लगे तभी रामबाबू ने कमरे से धारदार छुरी लेकर आया और सरदार सिंह को जान से मारने की नियत से सीने मे छुरी मार दिया जिससे खून निकलने लगा रामबाबू ने नर्मदा प्रसाद को भी छुरी से हमला किया दोनो को परिजनो एवं पडोसियों ने गंभीर हालात मे उपचार हेतु अस्पताल लेकर गये नर्मदा प्रसाद का इलाज चल रहा है डाक्टर साहब द्वारा सरदार सिंह को चैक करने पर मृत घोषित किया गया आरोपी रामबाबू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 976/22 धारा 307,302 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।    
   
               उक्त गंभीर घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे थाना प्रभारी निशातपुरा रुपेश दुबे व अन्य स्टाफ की एक टीम गठित कर आरोपी रामबाबू की तलाश पतारसी हेतु विशेष निर्देश दिया । उक्त टीम द्वारा तत्काल तलाश पतारसी कर हत्या के आरोपी रामबाबू को पकडकर विधिवत गिरफ्तार किया गया । 

आरोपी का नाम पता- रामबाबू अहिरवार पिता स्व. काशीराम अहिरवार उम्र 40 साल नि. ग्राम कीटई देवपुरा थाना नजीराबाद भोपाल।

मृतक का नाम – सरदार सिंह 
   
सराहनी योगदान- उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक रुपेश दुबे , उनि दिनेश चौहान चौहान , उनि करन सिंह , सउनि सुखवीर , प्र आर 1408 मोहन क्षेष्ठ , आर 1716 रिंकूवन , आर 2215 रामेश्वर, आर 3406 विनीश यादव व अन्य स्टाफ की माहत्वपूर्ण भूमिका रही है। 
    
               

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img