Tuesday, September 8, 2026
29.1 C
Bhopal

भारत ने 7वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

भारत ने सातवीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब जीत लिया है। शनिवार को खेले गाए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई। इनोका रनवेरा ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायवाड और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए टारगेट हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने छक्का जमाकर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...

इंस्टाग्राम चैट के संदेह में पति ने पत्नी पर किया हमला, बाल काटे; आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर में शक की बीमारी ने एक हंसती-खेलती गृहस्थी...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img