Wednesday, June 17, 2026
30.4 C
Bhopal

आगरा में रसगुल्ले के लिए मर्डर

आगरा में एक रसगुल्ले के कारण हुए झगड़े में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चाकू लगने से बारात में आए 20 साल के लड़के की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद बारात बिना शादी के ही लौट गई।

घटना बुधवार की है। खंदौली के रहने वाले व्यापारी वकार के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर में रहने वाले उस्मान की बेटियों जैनब और साजिया से हो रही थी। बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। एक बाराती ने एक रसगुल्ला मिलने पर एक और मांगा। काउंटर पर खड़े युवक ने कहा- सबको एक-एक ही मिलेगा। इसी बात पर विवाद हो गया।

बहस से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प में बदल गया। बाराती-घराती आमने-सामने हो गए। कुर्सी, चाकू, प्लेट्स, चम्मच, छुरी, कांटा जिसके हाथ जो लगा वह चलने लगा। इस झड़प में चाकू लगने से 20 साल के सनी की मौत हो गई।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img