Wednesday, June 17, 2026
30.4 C
Bhopal

मप्र में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के लिए जगह नहीं-CM

राजधानी में पुर्तगाली नागरिक के साथ हुई लूट की घटना और मुरैना में डकैत गुड्‌डा गुर्जर द्वारा धमकाने के मामले पर सीएम ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार को अफसरों की क्लास ली। वर्चुअल हुई बैठक में सीएम ने सतना जिले में पीएम आवास योजना में रिश्वत मांगने की घटनाओं पर जिला प्रशासन से जानकारी तलब की। सीएम ने कहा- प्रदेशवासियों को सुरक्षा और सुशासन देना हमारा दायित्व है। सीएम ने कहा- विदेशी नागरिक के साथ हुई लूट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं प्रदेश की छवि को प्रभावित करती हैं। ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में सावधानी बरती जाए।

पुलिस कमिश्नर ने सीएम को दी जानकारी
बीते दिनों भोपाल में पुर्तगाली नागरिक नुनो रॉड्रिक्स के साथ हुई लूटपाट की घटना के संबंध में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने सीएम को बताया कि वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल टीम को होटल भेजकर घटना में घायल हुए पुर्तगाली नागरिक नुनो का इलाज कराया गया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया और पुलिस अधिकारियों ने होटल जाकर उनका हालचाल भी लिया है। 

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img